ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
क्लेमेंटटाउन थाने में एक सर्राफ के खिलाफ 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सर्राफ पर एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी से धोखाधड़ी कर ठगी का आरोप है।
पुलिस के अनुसार हरभजवाला निवासी राकेश गुसांई पुत्र इंदर सिंह ने क्लेमेंटटाउन थाना में सुभाष नगर स्थित प्रिंस ज्वैलर्स के मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। राकेश गुसांई के अनुसार सर्राफ ने उनसे आठ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद तीन लाख बीस हजार के सोने के गहने दिए, लेकिन गहनों की जांच करने पर 60 प्रतिशत ही शुद्ध सोना निकला। इस पर गहने वापस करने पर सर्राफ ने जमा रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।