फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की छोटी बातों का भी रखें ध्यान : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सोशल मीडिया की छोटी से छोटी बात भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। लिहाजा लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) सोशल मीडिया पर गंभीरता से नजर रखे। किसी भी घटना के परिपेक्ष्य में जो बातें शेयर हो रही हैं उन्हें गंभीरता से लिया जाए। ताकि बड़ी घटना होने से रोका जा सके।
विज्ञापन

डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने शनिवार को ये निर्देश सभी जनपदों के एलआईयू प्रभारियों के साथ की गई बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि किस क्षेत्र में कौन संदिग्ध व्यक्ति है, वह क्या करता है और क्या योजनाएं आसपास में बन रही हैं। ऐसी हर छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखा जाए। सभी जिलों में थाना पुलिस के साथ मिलकर सत्यापन अभियान चलाया जाए। वर्तमान में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। यह समय और भी ज्यादा संवेदनशील है। इसलिए जरूरी है कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके साथ ही अधिकारी अपने स्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें