फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईईपीवीडी में महिला दारोगा व छह कांस्टेबल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईईपीवीडी में महिला दारोगा व छह कांस्टेबल तैनात
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एनआईईपीवीडी में महिला दारोगा और छह महिला कांस्टेबलों को तैनात कर दिया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में तैनाती के आदेश दिए हैं। पुलिस टीम लगातार संस्थान परिसर का निरीक्षण करेगी। पुलिस के लिए संस्थान प्रशासन से परिसर में एक स्थान भी उपलब्ध कराने को कहा है।
गौरतलब है कि एनआईईपीवीडी में अव्यवस्थाएं उजागर होने के बाद हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों के क्रम में बृहस्पतिवार को राजपुर थाने की महिला दारोगा आरती और छह महिला कांस्टेबलों को संस्थान परिसर में तैनात कर दिया गया है। दारोगा को लगातार संस्थान में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही छात्रों को किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर पुलिस की यही टीम अधिकारियों से तालमेल कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सुचित नारंग तक नहीं पहुंची पुलिस की आंखें
छेड़छाड़ का आरोपी म्यूजिक टीचर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी के दावे कर रही है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस को सुचित नारंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि सुचित नारंग के कैनाल रोड स्थित घर के आसपास भी सादे कपड़ों में पुलिस टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें