फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश लेने का वीडियो वायरल, रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष एवं मंत्री ने शनिवार को एक व्यक्ति पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उसका वीडियो वायरल कर दी। आरोप है कि सीएमओ के नाम पर एक निजी डाक्टर को ब्लैकमेल कर रहा था। डाक्टर उसे 90 हजार रुपये दे चुका था और 35 हजार रुपये की मांग करने पर शनिवार को उसे बुलाया। इस बीच उसे बतौर रिश्वत दी गई। पैसे लेने का वीडियो बनाता देख आरोपी वहां से भाग गया। भाजपा नेताओं ने सीएमओ से मिलकर घटना की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
भाजपा के रामगंगा विहार मंडल उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना के मुताबिक कुंदरकी में उनके दोस्त वसीम का क्लीनिक है। वसीम से इशरत उर्फ रसीद नाम के व्यक्ति ने खुद को सीएमओ का नजदीकी बताया और क्लीनिक चलाने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने एवं सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अनिल सक्सेना के मुताबिक वसीम उसके झांसे में आ गया और 90 हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने वसीम से 35 हजार रुपये अतिरिक्त की मांग कर दी। वसीम ने इसकी जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन

अनिल सक्सेना के मुताबिक उन्होंने वसीम का हवाला देते हुए उस व्यक्ति को फोन किया। दो दिन लगातार फोन पर बातचीत हुई और शनिवार को 35 हजार रुपये देने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल के बाहर बुलाया। आरोपी तय समय पर अस्पताल के बाहर बताई जगह पर पहुंच गया। अनिल के मुताबिक वो खुद भी भाजपा के मंडल मंत्री सोमपाल के साथ वहां पहुंच गए। दोनों के बीच लेनदेन की बात होने लगी। भाजपा मंत्री सोमपाल मोबाइल से इसकी वीडियो बनाने लगे। करीब एक मिनट की वीडियो में अनिल सक्सेना के उक्त व्यक्ति को पैसे देने और रशीद मांगने की बातचीत है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान ही उक्त व्यक्ति की नजर सोमपाल पर पड़ गई। सोमपाल को वीडियो बनाता देख उक्त व्यक्ति पैसे लेकर वहां से भाग गया। भाजपा नेताओं ने घटना के बाद सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री से मिला। उन्होंने सीएमओ से उनके नाम पर रिश्वत मांगे जाने की जानकारी दी। सीएमओ ने वीडियो देखकर उक्त व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। सीएमओ कार्यालय से निकलने के बाद भाजपा नेताओं ने थाने में भी तहरीर दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इशरत कालिया उर्फ रसीद के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें