फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने समर्थकों के साथ डालनवाला थाने में किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जमानत के बावजूद पुुलिस द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास के मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ डालनवाला थाने पहुंच कर शक्ति-प्रदर्शन किया। इस दौरान किशोर के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी मुकदमे वापस लेने की मांग और किशोर को गिरफ्तार करने की चुनौती दे रहे थे। वहीं पुलिस कोर्ट के आदेश का हवाला देकर प्रक्रियागत कार्रवाई की बात कह रही थी। हालांकि करीब एक घंटे के शक्ति प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता लौट गए।
बता दें कि वर्ष 2009 में विधानसभा कूच के दौरान हुई मारपीट व बलवे में पुलिस ने किशोर उपाध्याय समेत कई नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में बीतों दिनों सीजेएम कोर्ट ने किशोर उपाध्याय और हरक सिंह रावत समेत छह नेताओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इस मामले में 23 अप्रैल को किशोर उपाध्याय, हरक सिंह रावत, संग्राम सिंह पुंडीर, शिवेष बहुगुणा, विनोद रावत और शंकर चंद रमोला ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दो मई को डालनवाला थाने की आराघर चौकी के कुछ पुलिसकर्मी किशोर उपाध्याय गिरफ्तारी करने उनके घर पर पहुंच गए। हालांकि उस वक्त किशोर दिल्ली में थे। वहीं घरवालों से किशोर की जमानत की बात पता चलने पर पुलिस वापस लौट गई। बहरहाल इस प्रकरण के बहाने कांग्रेस ने भाजपा को निशाना बना लिया। इसी क्रम में किशोर उपाध्याय शनिवार को सैकड़ों समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डालनवाला थाने पर पहुंच गए। इस दौरान किशोर उपाध्याय और समर्थकों ने डालनवाला थाना प्रभारी के कक्ष में मौजूद सीओ डालनवाला से गिरफ्तार करने की चुनौती दी। इस पर सीओ ने किशोर को न्यायालय के गैर जमानती वारंट की जानकारी दी और कहा कि पुलिस इन्हीं आदेशों के अनुपालन में उनके घर गई थी। जमानत की जानकारी के बाद अब प्रकरण में कोई कार्रवाई पुलिस स्तर से नहीं होनी है। इसके बाद कांग्रेसी वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें