फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के विरोध पर पेट्रोल पंप मैनेजर पर तानी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जाखन स्थित पेट्रोल पंप पर सरेआम लघुशंका का विरोध करने पर कार सवार दो युवकों ने मैनेजर पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। इनके साथ एक युवती भी बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ज्ञानेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात कार मेें सवार होकर दो युवक और एक युवती पेट्रोल पंप पर आए। इस दौरान एक युवक फिलिंग स्टेशन परिसर में सरेआम लघुशंका करने लगा तो उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। गाली-गलौज करते हुए दोनों युवक गोली मारने की धमकी देने लगे। उस समय वहां करीब छह सेल्समैन थे, मगर किसी ने उनका विरोध नहीं किया। बाद में यह लोग कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर ही रात में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर एसओ हरिओम चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें