फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन भीख मांगने वाली तीन महिलाओं को भेजा भिक्षु गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। शहर में लंबे समय से दुधमुंहे बच्चों को सामने कर जबरन भीख मांगने वाली महिलाओं पर आखिर कार्रवाई का चाबुक चल गया। पुलिस ने ऐसी तीन महिलाओं को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भिक्षु गृह हरिद्वार भेज दिया है।
राजधानी में भीख के लिए बच्चों से जबरन कार का स्टेयरिंग पकड़वाने, दुधमुंहे बच्चों को आगे कर भीख मांगने और भीख न देने पर अभद्रता की शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। ऑपरेशन मुक्ति मुहिम के तहत इन महिलाओं को पहले समझाने की कोशिश की। स्थिति में सुधार न होने पर ऑपरेशन मुक्ति की उप निरीक्षक विनीता चौहान ने उन्हें भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। रविवार को कनक चौक के पास तीन महिलाएं भीख मांगने के लिए कार के सामने खड़ी हो गई। शिकायत पर पहुंची उप निरीक्षक विनीता चौहान ने भिक्षावृत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों महिलाओं का चालान कर दिया।
विज्ञापन


‘भिक्षा नहीं, हमें शिक्षा दे’ के समर्थन में निकाली रैली
देहरादून। ऑपरेशन मुक्ति मुहिम के तहत भिक्षा की राह से हटाए गए बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने लोगों से भिक्षा नहीं, शिक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन

ऑपरेशन मुक्ति मुहिम के तहत पुलिस ने शहर में 292 बच्चों को चिह्नित किया था। इनमें से 67 बच्चों का विभिन्न स्कूलाें में दाखिला दिलाया है। स्कूल बंद होने के दौरान पुलिस चौकियों पर पाठशालाएं इन बच्चों को बुनियादी पाठ पढ़ाया। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाकर बच्चों को भीख न देने का अनुरोध किया है। इसी कड़ी में उप निरीक्षक विनीता चौहान की अगुवाई में शहर में जागरूकता रैली निकाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें