फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर शोर सुनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। रायवाला थाना क्षेत्र के प्रतीतनगर में कमरे की ग्रिल उखाड़कर चोरों ने कमरा खंगाल लिया। चोर दूसरे कमरे में घुसतेे इससे पहले घर में मौजूद मां बेटी की आंख खुल गई। इसके बाद चोरों को उलटे पांव भागना पड़ा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। सोमवार की सुबह करीब साढे़ तीन बजे प्रतीतनगर निवासी उषा देवी के एक कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर तीन से चार चोर कमरे में घुस गए।
विज्ञापन

कमरा खंगालने के बाद चोरों ने दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान घर में अपनी दो बेटियों के साथ मौजूद उषा देवी की आंख खुल गई। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी जाग गए। चोर भी मौका देखकर टूटी ग्रिल को फांदकर फरार हो गए। पीड़ित उषा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में अगले महीने शादी समारोह है। इसके चलते चोर भनक पाकर घर में घुस गए। बताया कि चोर आलमारी में रखे पर्स से 950 रुपये ले गए। मामले में रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और कुछ संदिग्धों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें