फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपुष्ट संदेशों को फारवर्ड करने से करने से बचें : एसएसपी

विज्ञापन
देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : ANI
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट संदेशों को आगे शेयर (फारवर्ड) करने से बचा जाए, ताकि समाज में शांति व्यवस्था प्रभावित ना हो। कार्यशाला के माध्यम से पुलिसकर्मियों को जागरूक किया जा रहा है कि किस तरह फेक वीडियो और संदेशों का खंडन किया जा सकता है।
डिजिटल इम्पावरमेंट फ ाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन में व्हाट्सएप पर फेक न्यूज की रोकथाम संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य वर्तमान समय में सोशल मीडिया, व्हाट्सएप से प्रसारित होने वाली फेक न्यूज, अफवाह, सांप्रदायिक मैसेज की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक करना है। फाउंडेशन के सोशल मीडिया विशेषज्ञ रवि गुरिया ने बताया कि कैसे संदेशों की सत्यता का पता लगाए और कैसे असत्य संदेशों को आगे प्रसारित होने से रोका जाए। उन्हाेंने कहा कि फोटो और वीडियो पर जल्द यकीन ना करें। दिखाया गया घटनाक्रम हमेशा सच नहीं होता। अगर खबर सच्ची होगी तो न्यूज चैनल या अखबार में जरूर दिखाई देगी। व्हाट्सएप पर आने वाली किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। कार्यशाला में सीओ सिटी शेखर सुयाल समेत शहर क्षेत्र के उप निरीक्षक और कांस्टेबल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर कराए संदेश का सत्यापन
यदि आपको किसी प्रकार का वीडियो, फोटो, संदेश प्राप्त होते हैं, जो संदिग्ध लगते हैं। ऐसे में आप ऐसे वीडियो, फोटोग्राफ और संदेश को इन नंबरों पर संपर्क कर सत्यापित करा सकते हैं।
-09825255790
-07700906111
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें