फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू ट्यूब पर वीडियो डालकर खौफ फैलाता था ‘रावण’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सिर्फ इसी गली में नहीं किसी भी गली में चला जा, तुझे ‘रावण’ से बचाने के लिए कोई राम नहीं आने वाला, भाऊ इज बैक, शेर की झलक सबसे अलग... अनिकेत भाऊ (रावण) के डॉयलाग वाले ऐसे ही कई वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हैं। फिल्मों के ट्रेलर जैसे इस तरह के सैकड़ों वीडियो रावण गैंग के सदस्यों ने अपलोड कर रखे हैं।
विज्ञापन

दून पुलिस के अनुसार जब ‘रावण’ गैंग का नाम आया तो पुणे पुलिस से संपर्क किया गया। वहां से पता चला कि 13-14 साल की उम्र से पुणे की गलियों में छोटे मोटे झगड़े करने वाला अनिकेत भाऊ जाधव देखते ही देखते एक स्थानीय डॉन की तरह बन गया। 17 साल की उम्र में उसने हत्या, लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया और दुकानदारों से रंगदारी मांगने लगा। इसके बाद उसने यूट्यूब पर अपने खौफ वाले वीडियो अपलोड करने शुरू कर दिए। अपराध की दुनिया में रावण गैंग का दबदबा बढ़ा देख प्रतिद्वंद्वी एसके गैंग के सदस्यों ने नवंबर 2017 में ‘रावण’ की हत्या कर दी। ‘रावण’ की हत्या के बाद गैंग बिखर गया। बावजूद इसके गैंग के अन्य साथी सोशल मीडिया पर ‘रावण’ का महिमामंडन करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें