फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर चौक की तरफ व्यवसायिक वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सहारनपुर चौक पर यातायात दबाव कम करने के लिए पुलिस ने बुधवार से नई व्यवस्था लागू की है। शहर की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को अब निरंजनपुर मंडी से जीएमएस रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पहले दिन इसका असर भी नजर आया।
विज्ञापन

सहारनपुर चौक से लेकर अग्रसेन चौक तक यातायात का काफी दबाव रहता है। इसे देखते हुए पुलिस ने बुधवार से नई व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत पीक ऑवर में व्यावसायिक वाहन अब सहारनपुर चौक की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को निरंजनपुर मंडी से जाएमएस रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि व्यावसायिक वाहन जीएमएस रोड से होेते हुए बल्लूपुर चौक से शहर में दाखिल हो सकेंगे। सहारनपुर चौक पर यातायात का दबाव कम करने के लिए मसूरी जाने वाले वाहनों को भी शिमला बाईपास से जीएमएस रोड पर भेजा जाएगा। इसके लिए निरंजनपुर मंडी चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें