फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते की बैठक में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दंपति के बीच विवाद के बाद समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट झगडे़ में विवाहिता और उसके परिजन घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और विवाहिता पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की शकुंतला कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुत्री का निकाह 2017 में फैजान निवासी मुस्लिम कॉलोनी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में महिला हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी। 17 जून को फैजान समझौता करने की बात कहकर बेटी को अपने घर ले आया था। आरोप है कि मंगलवार रात में ससुराल पक्ष द्वारा बेटी के साथ मारपीट की गई। बेटी का फोन आने के बाद बुधवार को फैजान के घर पहुंचे तो बातचीत के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में बेटी को भी चोटें आई हैं। एसपी सिटी का कहना है कि समझौता बैठक के दौरान मारपीट हुई थी। विवेचना में आने वाले तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें