फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी के घर में लगी आग, पत्नी व बच्चों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इंदिरानगर स्थित एक उद्यमी के घर में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। उद्यमी की पत्नी ने दो बच्चों के साथ बाहर निकलकर जान बचाई। वहीं धुएं के गुबार के कारण दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग में कई लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी उद्यमी मंजीत सिंह व्यापार के सिलसिले में रामपुर गए थे। घर में पत्नी और दो बच्चे थे। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बाहरी कमरे के पर्दों में आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंजीत की पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। घर में धुआं भरने से उन्हें आग लगने का पता चला। इसके बाद आननफानन पत्नी और बच्चे घर के बाहर भागे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल को आग लगने की जानकारी दी। इसी बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दमकल कर्मचारियाें ने मौके पर पहुंचकर आग को आगे नहीं बढ़ने दिया है। गनीमत रही कि आग दूसरे कमराें में नहीं पहुंच पाई। बसंत विहार थाना प्रभारी हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि आग में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें