फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से मारपीट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से मारपीट करने वाले मनचले को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। आरोप है कि आकिर अहमद काफी समय से एक युवती को अश्लील इशारे करके परेशान कर रहा था। युवती अबतक अनदेखी करती रही। बुधवार रात करीब 8:30 बजे आकिर ने युवती के घर के सामने ही छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर घर से बाहर आए युवती के पिता ने विरोध जताया। इस पर आकिर ने उनसे मारपीट कर दी और धमकी देकर भाग गया। पीड़ित पक्ष ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक राठौड़ ने बताया कि आरोपी आकिर को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आकिर गाड़ियों में डेेंटिंग-पेंटिंग करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें