फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन


ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की बालावाला शाखा में बुधवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया और बैंक के एक हिस्सा का काफी सामान जल गया। सचूना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग बुझाई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला स्थित ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स (ओबीसी) में बुधवार सुबह करीब छह बजे आग लग गई। बैंक के अंदर से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और अग्मिशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से आग बुझानी शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत का बाद आग बुझा ली गई। इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आग से बैंक के बाहरी कमरे की फाल्स सीलिंग, पासबुक प्रिंटिग मशीन, लैपटाप आदि समान जल गए हैं। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवर को बचाने के प्रयास में हादसा, सिपाही घायल
प्रेमनगर के पास जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से सिपाही घायल हो गया। सिपाही मोनू कुमार सहसपुर थाने में तैनात है। यात्रा सीजन में उसकी ड्यूटी शहर में अतुल माहेश्वरी चौक पर लगी है। बुधवार सुबह मोनू मोटर साइकिल से सहसपुर से शहर आ रहा था। प्रेमनगर के पास अचानक बाइक के सामने एक जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। इसके बाद सिपाही मोनू भी काफी दूर तक घिसटते हुए चला गया। सिपाही को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें