फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी पर सात माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाया दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Apr 2019 10:22 AM IST
अलका त्यागी ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पीड़िता के 164 (मजिस्ट्रेट के समक्ष) के बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष विकासनगर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


बता दें कि विकासनगर की रहने वाली एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। वह उसे मसूरी ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

इस बीच दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में भी रखा। जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह सात माह की गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी से मामले की शिकायत की थी। उधर, पुलिस उप निरीक्षक हिमानी चौधरी ने कहा कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण में डीएनए जांच भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें