फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने निकाली टौंस नदी में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत मीनस के पास रविवार को टौंस नदी में गिरी कार को एसडीआरएफ ने मंगलवार को नदी से निकाल लिया। वहीं, हादसे के बाद से लापता पुलिस कांस्टेबल और स्थानीय युवक का तीसरे दिन भी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मंगलवार को एसडीआरएफ की टी को नदी में उताया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा। अंधेरा होने की वजह से टीम ने रेस्क्यू अभियान रोक दिया। बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। बता दें कि हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर मीनस के पास रविवार को कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद से कार सवार कालसी थाने के कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी एवं बाइला गांव निवासी बलवीर सिंह लापता हैं। जबकि, कार में सवार ग्राम औसाई बायला के रमेेेश और ग्राम रोहणा थाना चौपाल जिला नेरुआ हिमाचल प्रदेेश ने किसी तरह नदी से निकलकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें