फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आया बाइक सवार दंपति, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पपडियान-विकासनगर मार्ग पर शनिवार को बाइक सवार दंपति डंपर की चपेट आ गया। इससे बाइक चालक पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को इलाज के लिए विकासनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार पंजाबी कॉलोनी निवासी हरिराम साहनी फाइनेंस का काम करते थे। वह शनिवार को बाइक से पत्नी मेनका साहनी के साथ जीवनगढ़ स्थित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पपडियान से विकासनगर की ओर आ रहे थे, तभी पपडियान के पास उनकी बाइक को विपरीत दिशा से आ रहे डपंर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चला रहे हरिराम साहनी (46) पुत्र चंदर साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी मेनका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जीवनगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि डंपर में लकड़ियां भरी हुईं थीं। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक महेश जोशी ने कहा कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चंदर साहनी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पंजाबी कॉलोनी निवासी चंदर साहनी के परिवार पर शनिवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उन्हें मालूम हुआ कि उनके बेटे हरिराम की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तीन महीने पहले ही चंदर साहनी की पत्नी रानी की मौत हो गई थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें