फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश बैग मिलने से मंचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। अमितग्राम क्षेत्र में सोमवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब दो बैग लावारिस हालत में पड़े दिखाई दिए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तलाशी के दौरान बैग में कैमरा मिला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। अमितग्राम गली नंबर-17 के समीप ड्यूटी के लिए जाती महिलाओं को लावारिस बैग दिखाई दिया। इसी दौरान एक आदमी वहां से भागता दिखाई दिया। मामला संदिग्ध देख महिलाओं ने पास में रहने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंत को सूचना दी। वो भी मौके पर पहुंचे। बैगों में किसी तरह की विस्फोटक सामग्री न हो इस आशंका में किसी ने बैग को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन

लोग दूर से ही बैग को देखते रहे। माहौल तनावपूर्ण होता देख पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंत स्थानीय राजीव अग्रवाल को लेकर श्यामपुर चौकी पहुंचे। तत्काल पुलिसकर्मी संदीप छावड़ी मौके पर पहुंचे तथा बैग को खोला तो पाया कि उसमें कैमरा है। संदीप छावड़ी ने बताया कि बैग में मिले कागजों के आधार पर पता चला कि ये बैग लक्ष्मणझूला के किसी अंशुमान पोखरियाल का है। बताया जा रहा है कि बैग बस से गिर गया था। सुबह कोई व्यक्ति बैग चुराने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान महिलाओं को देख वह बेतहाशा भाग निकला।

---------------------
देश बचाना है तो गांवों का संरक्षण जरूरी: जीपी सिंह
- स्वराज मुक्ति आंदोलन के तहत आयोजित हुआ गांव विमर्श कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। स्वराज मुक्ति आंदोलन कार्यक्रम के समापन सत्र के अवसर पर समाजशास्त्री एवं दार्शनिक प्रोफेसर जेपी सिंह ने कहा कि यह आंदोलन ऋषिकेश के लिए समर्पण सत्र तथा पूरे देश के लिए आह्वान सत्र है। विश्व को बचाना है तो भारत को बचाना होगा। भारत को बचाना है तो उसके गांवो को संरक्षित करना होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विघटन से बचाने की क्षमता केवल गांवों में शेष है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत सिंह ने कहा कि ऋषिकेश की सिद्धभूमि से शरू हुए इस आंदोलन के तहत दिसंबर माह के दौरान बिहार में चार कार्यक्रम होने हैं। फरवरी में एक कार्यक्रम दिल्ली में तय हुआ है। पुरुषोतम बडोनी ने बताया कि देश में पंचायत सत्ता बेतहाशा स्खलित हुई है। अध्यक्षीय संभाषण में अनसूया प्रसाद बंगवाल ने कहा कि ग्राम विमर्श अनवरत चलते रहना चाहिए। कार्यक्रम में स्वामी विक्रमादित्य, विपिन पंत, भवानंद बंगवाल, एस बालक पासवान, नागेंद्र दत्त रतूड़ी, रवि रस्तोगी, अनसुया प्रसाद बंगवाल, दिनेश असवाल, रवि रस्तोगी, मोनू, रोशन बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें