फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 70 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत तीन लाख पचास हजार रुपये बताई गई है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक लग्जरी वाहन टाटा सफारी यूके07-एबी-5661 को रोका गया तो कार चालक पुलिस देखकर गाड़ी को मोड़ने लगा। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को काबू में किया। कार की तलाशी लेने पर उसमें चार प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए गए, जिसमें अवैध रूप से 70 किलो गांजा (भांग पत्ती) भरी हुई थी।
विज्ञापन

गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान कौशल यादव पुत्र सुधीर कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी लाजपत नगर थाना कटघर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश और धर्मेंद्र सिंह पुत्र खिलेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी अडोला माफी कोतवाली संभल जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ऋषिकेश मद्य निषेध क्षेत्र होने के कारण यहां गांजे की बिक्री मुंहमांगी कीमतों पर हो जाती है। यह गांजा वह अलग-अलग पहाड़ी क्षेत्रों से इकट्ठा कर यहां बेचने को लाते हैं। यहां राफ्टिंग जोन में वह पांच हजार प्रति किलो के हिसाब से इसे बेचते है। कोतवाली निरीक्षक शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें