फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी करने वाले धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। प्रतीतनगर ग्राम पंचायत केे मुर्गीफार्म में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रतीतनगर ग्राम प्रधान शोभा रावत ने इस मामले में बीते 13 अक्तूबर को रायवाला थाने में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्धों का सुराग लगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला कि दो युवक स्कूटी से बैटरी बेचने के लिए रायवाला से ऋषिकेश जा रहे हैं। सूचना के बाद नाकेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की पहचान कुलदीप पुत्र कर्ण सिंह निवासी वैदिक नगर, रायवाला और सनी पुत्र गोविंद निवासी प्रतीतनगर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी सनी सिंह पहले भी रायवाला स्थित हनुमान चौक से एक मोबाइल फोन दुकान की दीवार तोड़ कर चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें