ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। 11 साल से फरार चले रहे वांछित इनामी स्मैक तस्कर गुड्डू उर्फ बाबू कश्यप पुत्र सतबीर कश्यप निवासी ग्राम काकड़ा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर को पुलिस ने श्यामपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि तस्कर बाबू 2007 से फरार चल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। उक्त टीमों ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली, हरियाणा, बागपत, मुरादाबाद में वांछित की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकानों पर छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्यामपुर फाटक के पास नाकेबंदी की। इस दौरान शिनाख्त होते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को मिली इस अहम सफलता पर एसएसपी ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उप निरीक्षक दीपक धारीवाल, आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी कमल जोशी शामिल रहे।