थराली। थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 225 ग्राम भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि रविवार देर शाम को थानाक्षेत्र के कुलसारी से बीरेंद्र सिंह निवासी बमियाला गोपेश्वर को भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी बीरेंद्र को जेल भेज दिया गया। टीम मेें पुलिस उपनिरीक्षक जगमोहन और नवीन और कांस्टेबल सुबोध और कृष्णानंद मौजूद थे।