फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जगाधरी-पांवटा-राजवन-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरना के पास टोंस नदी में गिरने से लापता हुए युवक का रविवार को दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार को पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने युवक की तलाश में नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। शाम ढलने पर रेस्क्यू को रोक दिया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अटाल, फेडिज, प्लासू, अणू, चांदनी और झरना के पास टोंस नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि अनिल पुत्र पूरणनाथ निवासी सावड़ा त्यूनी बीते शनिवार की शाम को किसी काम से नया बाजार त्यूनी आया हुआ था। वापसी में घर लौटते समय झरना नामक स्थान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई जबकि, युवक सड़क से नीचे उफनती टोंस नदी में जा गिरा। जिसके बाद से युवक लापता चल रहा है। एसआई अनिल ममगाई ने बताया कि टोंस नदी उफान पर है। जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। सोमवार को दुबारा से रेस्क्यू चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें