फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में चोरों ने एक दुकान और गोदाम के ताले तोड़ हजारों रुपये के लोहे, पाइप, एंगल और चादर रोल पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में व्यापारी विपुल जैन ने बताया कि उनकी मुख्य बाजार में लोहे और सरिए की दुकान है। दुकान से ही सटा उनका गोदाम भी है। बीते रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान और गोदाम को बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो दुकान के आगे और पीछे का शटर खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो गोदाम के गेट से सटा कर रखा गया लोहे का सामान बिखरा हुआ था। बताया कि चोर अपने साथ हजारों रुपये का लोहा, पाईप, एंगल, चादर रोल और लोहे का छोटा मोटा सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें