वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत भक्ति नगर कालोनी निवासी बैंक कैशियर अभय कुमार जेतली के खाते से जालसाजों ने 40 हजार रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर मेसेज आने पर सोमवार को अभय ने कैंट थाने मेें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अभय ने बताया कि वो नदेसर स्थित एसबीआई के अपने आफिस में ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर मेसेज आया तो खाते से पैसा निकालने की जानकारी हुई।