फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी तीन युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट के आरोप में बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति श्रीकोट गंगानाली के उपाध्यक्ष समेत तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता भोपाल सैनी को कुछ युवकों ने पीट दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत श्रीनगर पहुंचे एसएसपी जेआर जोशी से की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति श्रीकोट गंगानाली के उपाध्यक्ष बने अंकित गोयल, दीपू रावत व राजेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि तीनों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें