फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंडा में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या पर राजनीतिक दलों व संगठनों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या पर राजनीतिक दलों सहित विभिन्न संगठनों ने आक्रोश जताया है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को पत्र भेज पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिए जाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। बैठक में पार्टी के नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व सरिता आर्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है, जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। उन्होंनेे चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो पार्टी प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। दूसरी ओर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने भी घटना की निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तराखंड ने घटना के प्रति रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन की मांग की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़, शीशपाल पोखरियाल, डा. महेश भट्ट, दिवाकर भट्ट, अंकित, विजेंद्र नौटियाल, कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, अजय रावत, द्वारिका बिजल्वाण, मुकेश भट्ट, त्रिलोक मराठा, रामगोपाल पंवार, जय प्रकाश, सुरेश सेमवाल, शिव प्रसाद भट्ट, अनिल सैनी, गिरीश कांत नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें