फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स अधिकारी बताकर बदमाशों ने 29 लाख के गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फर्जी इनकम टैक्स अफसर बन 29 लाख के गहने लूटे

मुंबई की ज्वेलरी कंपनी के दो कर्मचारियों को बनाया निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर मुंबई की एक ज्वेलरी कंपनी के कर्मचारियों से 29 लाख के गहने लूट लिए। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, राजस्थान निवासी रामपाल मुंबई की एक ज्वेलरी कंपनी में काम करता है। वह मुंबई से एक किलोग्राम सोने के गहने लेकर रविवार को निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचा। उसके साथ एक अन्य कर्मचारी हुकुम सिंह भी था।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे दोनों निजामुद्दीन स्टेशन से ऑटो लेकर करोल बाग स्थित कंपनी के कार्यालय के लिए रवाना हुए। जब देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में पहुंचे, तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने चालक को इशारा कर ऑटो रोकने के लिए कहा। ऑटो के रुकते ही दोनों युवक रामपाल के पास आए। दोनों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां हवाला का बड़ा कारोबार हो रहा है। युवकों ने रामपाल को बैग खोलकर चेक करवाने के लिए कहा। रामपाल ने बैग खोलकर दिखाया। इतने में दो अन्य युवक बाइक से वहां पहुंच गए, उनके हाथ में कोई फाइल थी। वह लोग रामपाल व हुकुम सिंह का नाम और पता लिखने लगे। इसी बीच तलाशी ले रहे युवक बैग वापस कर वहां से चले गए। रामपाल ने बैग खोलकर देखा, तो उसमें से गहने गायब थे।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें