फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आनलाइन विज्ञापन से बेरोजगारों को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नौकरियों का विज्ञापन इंटरनेट पर डालकर अज्ञात व्यक्ति ने कई बेरोजगारों को चूना लगा दिया। मामला एयरपोर्ट अथॉरिटी के ध्यान में आने के बाद अथॉरिटी किसी नियुक्ति के लिए विज्ञापन देने से इंकार किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नौकरियों का विज्ञापन चल रहा है। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कहा गया है। आनलाइन विज्ञापन में एक खाता नंबर भी दिया गया, जिसमें 500 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया है। अब तक कई बेरोजगार झांसे में आकर शुल्क जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

डोईवाला के विजय शर्मा ने बताया कि विज्ञापन में अलग-अलग विभागों में नौकरी होने का विज्ञापन देखा था, जिसको लेकर शुल्क जमा किया। नियुक्ति के नाम पर रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन शुल्क भी लिया गया। जानकारी में आया कि ऐसी नियुक्तियां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नही हैं। बताया कि हरिद्वार और देहरादून के काफी लोगों के साथ ऐसा हुआ है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किसी भी प्रकार की नियुक्ति का विज्ञापन आनलाइन नहीं दिया गया । इसलिए लोगों से इस तरह की धोखाधड़ी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें