फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवाड़ी के सरकारी वाहन में सवारियां ढोने का मामला गर्मा गया है। एसडीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। एसडीएम ने दावा किया संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, नोटिस का उत्तर देने के लिए समय निर्धारित नहीं किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 31 जुलाई को सेक्टर मजिस्ट्रेट का लेवल लगी बोलेरो कार में ऋषिकेेश से सवारियां ढोने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच में वाहन मुख्य कृषि अधिकारी नरेंद्रनगर जेपी तिवाड़ी का निकला था। उन्होंने वाहन में राजस्व कानूनगो के रिश्तेदारों के होने की बात कही थी। मामला डीएम तक पहुंचने के बाद अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें