फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र के सोरना गांव में ट्रैक्टर को बैक करने के दौरान एक व्यक्ति उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित दून अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के साले ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
तहरीर में धर्मपाल पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर ने कहा कि बीते मंगलवार को उसके जीजा सुरेंद्र सिंह (39)निवासी देवथला रुद्रपुर शाम करीब पांच बजे सोरना स्थित कामधेनु डेयरी फॉर्म में दूध निकालने के लिए जा रहे थे। तभी डेयरी के बाहर एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को बैक करने के दौरान उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए देहरादून स्थित दून अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक शमशेर सिंह के विरुद्ध गैर इरादन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें