फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सवारियों में पास वैन में बिठाए 18 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को एक निजी कार का स्कूल वैन के रूप में इस्तेमाल होता मिला। यही नहीं, वैन में आठ की जगह 18 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बिठाया गया था, जिस पर परिवहन कर अधिकारी ने आरोपी वैन चालक के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। अभियान के दौरान अनियमितताओं में पांच वाहनों को सीज व 15 का चालान भी किया है।
शनिवार को विभागीय टीम ने डोईवाला क्षेत्र में चलाई गई चेकिंग में भानियावाला के एक निजी स्कूल के बच्चों को प्राइवेट वैन में ढोते हुए पकड़ा। वैन के दस्तावेजों की जांच में पता चला कि वाहन आठ सवारी में पास है, जबकि उसमें चालक ने 18 स्कूली बच्चों को बिठाया हुआ था। वैन को सीज कर डोईवाला कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक अनिल गोयल पुत्र श्याम लाल निवासी फ्रैंड्स कॉलोनी, हंसूवाला, डोईवाला, देहरादून के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि अभियान में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, डिलीवरी वैन, कार और बाइक को यातायात नियमों की अनदेखी पर सीज किया गया है। चौहान ने बताया कि विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला रही है। करीब आधा दर्जन वाहन चालकों के खिलाफ ओवरलोडिंग में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें