फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लोगों से आठ लाख रुपए ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी बनाकर 200 लोगों से ठगे आठ लाख रुपये
विज्ञापन

- दंपति समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा, गुमानीवाला निवासी महिला की तहरीर पर कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गुमानीवाला निवासी एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ 200 लोगों से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की तहरीर दी है। महिला ने आरोपियों पर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की बात भी कही है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंशा देवी, गुमानीवाला निवासी सुमन राणा ने तहरीर बताया कि प्रेमनगर बाजार, डोईवाला निवासी प्रगति व उसके पति गौरव ने एक कंपनी बनाई, जिसमें उनके साथ सुशील कुमार पुत्र विजय पाल निवासी नत्थूपुर, देहरादून व दीपक पुत्र खेमचंद निवासी डोईवाला शामिल थे।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के 200 लोगों से करीब आठ लाख रुपये की रकम कंपनी में जमा कराई गई। जब वह रकम वापस मांगने पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बताया कि कंपनी से संबंधित जानकारियों को भी पुलिस जुटाने में लगी है। कोतवाल ने लोगों से फर्जी कंपनी और फोन कॉल्स बचने की अपील भी की है। उन्होंने इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें