फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान से चोरी का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से चोरी का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी से 40 हजार रुपए किए बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रानीपोखरी स्थित नागाघेर से कबाड़ी की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को नागाघेर में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले अरशद अली पुत्र अशरफ ने तहरीर देकर 40 हजार रुपये की चोरी मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बताया कि घटनास्थल के मुआयना के बाद अज्ञात आरोपी की तलाश को प्रयास शुरू किए गए। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाली गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को नागाघेर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी चूना भट्टा, निकट रैनापुर, रानीपोखरी के रूप में हुई है। बताया कि तलाशी में उसके पास से दुकान से चोरी किए गए 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें