फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। आली गांव में किशोर की गला रेतकर हत्या करने वाले हत्यारोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद राजस्व पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

18 जुलाई को पोखरी ब्लॉक के आली गांव में शाम छह बजे प्रवीण कुमार पुत्र दिलवर लाल की अपने ही गांव के 14 वर्षीय अंकुर पुत्र किशोरी लाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रवीण ने अंकुर का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, जिससे अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो प्रवीण फरार हो गया, जिसे पोखरी थाना पुलिस ने पोखरी बाजार में धर-दबोचा। नायब तहसीलदार केएन जोशी ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी प्रवीण को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें