बिलासपुर। भराड़ी थाना के तहत गांव परनाल में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को घुमारवीं से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी (28ए-3970) अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार प्रकाश चंद (38) पुत्र रत्न चंद गांव बड्डू और चंद्रशेखर (29) पुत्र रमेश कुमार गांव बाड़ी मझेड़वा घुमारवीं घायल हो गए। दोनों को घुमारवीं अस्पताल लाया गया। जहां से इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।