फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

रानीपोखरी क्षेत्र में लुधियाना के युवक मलकीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव हाट बाजार के समीप से बरामद किया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस मामला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होना मान रही है। बताया कि मृत्यु के सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने हाट बाजार के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को इस बाबत सूचित किया गया। बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद मृतक की पहचान मलकीत सिंह (35) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चिमनी रोड, लुधियाना, पंजाब व हाल निवासी ढालवाला के रूप में हुई है। बताया कि मलकीत रानीपोखरी और आसपास के इलाके में चश्मे व पर्स बेचने का काम करता था। उसके सिर पर चोटों के निशान हैं। इस बाबत परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें