फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालवाला वासियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। ढालवाला के नागरिकों ने रविवार को थाना मुनिकीरेती पुलिस से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब ठेके के आसपास स्थापित ढाबों में अवैधरूप से शराब परोसने पर रोक लगाने की मांग की है। इस बाबत समाजसेवी वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय लोगों ने एसएसआई संजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार ढालवाला स्थित गंगोत्री हाईवे पर शराब ठेके के आसपास अनधिकृत तौर पर दुकानें संचालित की जा रही हैं। जिनमें हाईवे के किनारे अवैध रूप से लोगों को खुलेआम शराब पिलाई जाती है। इससे क्षेत्र का मौहाल खराब हो रहा है और सड़क हादसे बढ़ गए हैं। इस अवसर पर नितिश कुड़ियाल, निर्मल ग्वाड़ी, जितेंद्र चौहान, पंकज अग्रवाल, इंदू देवी, राजेश्वरी देवी, सुमन देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी, सोहन सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें