ठाकुरद्वारा। एसडीएम न्यायालय में तारीख पर न आने पर दो भाइयों को पुलिस ने न्यायालय के वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के गांव लौंगी खुर्द निवासी बाबू रब्बानी और मो. यासीन का जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की थी। जिसका मुकदमा एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। इस मुकदमे में बाबू रब्बानी और उसका भाई मो. यासीन एसडीएम न्यायालय में तारीख पर नहीं आ रहे थे। इस पर न्यायालय ने दोनों की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के निर्देश कोतवाली के प्रभारी को दिए। जिस पर पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।