फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों से मिलने घर-घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पौड़ी पुलिस के ‘सीनियर सिटीजन से मिलिए’ अभियान के तहत शनिवार को एसएसपी जगतराम जोशी के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में पहुंची। इस दौरान एसएसपी और पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण भी किया। इस दौरान एसएसपी ने अपने वेतन से जरूरतमंदों को खाद्यान्न भी बांटा।
विज्ञापन

‘सीनियर सिटीजन से मिलिए’ अभियान के तहत शनिवार को लक्ष्मणझूला थाना के 35 पुलिसकर्मियों की टीम ने करीब एक दर्जन गांव में पहुंची थी। एसएसपी जगतराम जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने जौंक, किरमोला, बैरागढ़, फूलचट्टी, पटना, मोहन चट्टी, भादसी, नीलकंठ, दिउली, कोठार, धमांद, कुनाऊं, भूकंडी आदि ग्राम सभाओं के करीब 110 बुजुर्गों से मिल समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर एसएसपी ने लक्ष्मणझूला, जोगियाणा और बैरागढ़ के वरिष्ठ नागरिकों को अपने वेतन से आटा, चावल और दाल आदि खाद्यान्न वितरित किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि क्षेत्र में प्रत्येक माह में एक बार अभियान चलाया जाता है। टीम में उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज, जगवीर सजवाण, महिला दारोगा किरन डोभाल, एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल मुकेश, सूरजभान, सहदेव, सूरज सिंह, नरेश डंगवाल, सुनीता, केंद्री, डोली, रचना, मीना, कविता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें