फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स चालक के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बीते शुक्रवार को यमकेश्वर प्रखंड के बिनक गांव के समीप हुए वाहन हादसे मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन को चलाया। इसके साथ ही उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप भी लगा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए संतोष बडोला के पिता दिनेश चंद्र बडोला ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी संजय सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह निवासी बिथ्याणी, यमकेश्वर को गरुड़चट्टी के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पुलिस इस पूरे मामले में दर्ज मुकदमे को छिपाती रही। रविवार को चालक को गिरफ्तार करने के बाद एकाएक पुलिस ने मामले को उजागर किया। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को यमकेश्वर ब्लॉक के कांडी से ऋषिकेश आ रही मैक्स बिनक गांव के समीप अनियंत्रित होकर 80 फुट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें पंचूर, यमकेश्वर निवासी संतोश बडोला (30) की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग जख्मी हुए थे। घायलों को एम्स और ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें