फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ने माजरी ग्रांट हरिद्वार हाइवे पर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार केवल सिंह सैनी पुत्र रतन सिंह सैनी निवासी नुन्नावाला डोईवाला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात नौ बजे के आसपास माजरी ग्रांट हरिद्वार हाईवे पर यह हादसा हुआ।
देहरादून की ओर से हरिद्वार जा रही एक रोड़वेज की बस ने तेज गति से हाईवे पर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक चालक छिटककर सड़क पर गिर गया और बुुरी तरह से जख्मी हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दुघर्टना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर आई पुलिस घायल को जौलीग्रांट अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि केवल सिंह शेरगढ़ अपने रिश्तेदारों के घर गया था। रात में वापस घर लौटने समय हादसा हो गया। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बस को पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें