फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसन पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना के दूसरे घायल युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आसन पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। जिससे बाइक में सवार आकाश तोमर (18) पुत्र श्याम सिंह और मुकेश (21) पुत्र बाबू सिंह दोनों निवासी रामगढ़ शेरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया थे। उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया था जबकि, मुकेश को हालत गंभीर होने पर देहरादून स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे उपचार के दौरान मुकेश ने भी दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह खनेड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें