फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें फिर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डकैती के खुलासे के बाद पुलिस ने बाकी चार फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस की दो टीमों ने रामपुर और मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। संभावना है कि शीघ्र ही अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने व्यवसायी सौरभ कौशल के घर हुई डकैती के मामले में नौकर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर काफी जानकारियां हासिल कर ली हैं। चारों जेल भी भेजे गए हैं। अब पुलिस के निशाने पर डकैती में शामिल बरेली जिले के गंज कुरेरियन, रामपुर निवासी अंकल उर्फ गुरुजी, समीर और जुनैद शामिल हैं। समीर और जुनैद के बारे में गिरफ्तार अजय कश्यप के भाई दिनेश कश्यप को मालूम है लेकिन दिनेश अभी पकड़ा नहीं गया है। चारों आरोपी अपने घर और पुराने अड्डों को छोड़कर फरार हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमें प्रदेश के बाहर भेजी गई हैं। शीघ्र परिणाम सामने आएंगे। इधर एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक अन्य पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें