फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की शिकायत पर होटल में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर एक रेस्टोरेंट बार में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इस दौरान होटल मालिक की मामले की कवरेज कर रहे एक रिपोर्टर से कहासुनी हो गई। जिस पर रिपोर्टर ने होटल मालिक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, कैमरा तोड़ने और गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट के बार में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने ह्यूमन ट्रैकिंग सेल के साथ मिलकर होटल पर छापेेमारी की। वहां कुछ आपत्तिजनक नहीं मिलने पर टीम वापस लौटने लगी। इस दौरान होटल मालिक प्रदीप महावर की मामले की कवरेज कर रहे टीवी चैनल के रिपोर्टर धीरज सजवाण और सतपाल धानिया से कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में धीरज सजवाण ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें होटल मालिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने और कैमरे को तोड़ने का आरोप लगाया है। एसएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें