बागपत। बली गांव के प्रधान भोपाल सिंह के लूटपाट के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। अब इस मामले में एक आरोपी है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन मई को प्रधान भोपाल सिंह से बली गेट व फार्म हाउस के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने 66900 हजार रुपये की नगदी लूट ली । इस मामले में संतोषपुर गांव निवासी राहुल उर्फ काला, कमल और मनीष का नाम प्रकाश में आया । पुलिस ने राहुल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लूटपाट का खुलासा किया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की कि फरार आरोपी मनीष टटीरी के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की । कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लूट की घटना के कुछ दिन बाद राहुल और मनीष पर पांच-छह युवकों ने टटीरी में फायरिंग भी की। इसमें राहुल घायल हो गया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।