फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक दुकान में छिपाकर रखी गई 32 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी जा रही है।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि निगम रोड स्थित एक दुकान से शराब की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दुकान से 32 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की पहचान हरेंद्र पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर थाना प्रेमनगर देहरादून, मनोज सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम मासों तहसील चौबट्टाखाल जिला पौड़ी हाल निवासी निगम रोड सेलाकुई और जितेंद्र कुमार पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी ग्राम शिवाला कलां थाना शिवाला जिला बिजनोर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी अटक फार्म सेलाकुई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूर्व में वह तीनों शराब के ठेके पर काम करते थे। जहां से उन्होंने चोरी छिपे शराब का अवैध भंडारण करना शुरू कर तस्करी का काम शुरू कर दिया। वह दुकान का इस्तेमाल गोदाम के रूप में करते थे। चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें