फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर का मांस खरीदना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

किमाड़ी गांव के एक व्यक्ति को जंगली जानवर का मांस खरीदकर पकाने के आरोप में वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम आरोपी को मसूरी कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज कराया गया। आरोपी को 25 हजार का चालान कर जांच में सहयोग करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डीएफओ मसूरी कहकशा नसीम ने बताया कि किमाड़ी गांव के चमन सिंह ने किसी दूसरे व्यक्ति से जंगली जानवर काखड़ हिरन प्रजाति के जंगली जानवर का मांस खरीदा गया था, जिसे वह अपने घर लाकर पका ही रहा था। सूचना पर दारोगा जगजीवन के नेतृत्व ने उसके घर पर छापेमारी की और कुकर से मांस निकालकर सील कर दिया। टीम उसे मसूरी कोतवाली ले आई, जहां पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि मांस उसने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा है। जानवर का शिकार करने वालों को पकड़ने में सहयोग करने की हिदायत देकर 25 हजार के चालान के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें