फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों ने व्यापारी को सड़क पर दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम में मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों और एक स्थानीय व्यापारी की दुकान में सामान के लेनदेन में रकम को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पहले व्यापारी ने एक तीर्थयात्री को पीट दिया, जिसके बाद मौके पर आए उसके साथियों ने व्यापारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह स्वर्गाश्रम में गीताभवन आश्रम के समीप एक व्यापारी की दुकान में मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री कुछ सामान लेने पहुंचा था। इस दौरान यात्री सामान की रकम के लेनदेन को लेकर दुकानदार से उलझ गया। आरोप है कि यात्री के हंगामा करने पर व्यापारी ने उसे सरेआम पीटना शुरू कर दिया, जिसकी भनक नजदीक ही आश्रम में रुके उसके अन्य साथियों को लग गई। वह मौके पर पहुंचे और साथी को छुड़ाकर व्यापारी की पिटाई शुरू कर दी। यात्रियों को इस कदर गुस्सा चढ़ा कि उनके चंगुल से बचने की कोशिश कर रहे व्यापारी को उन्होंने सड़क पर ही दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तत्काल लक्ष्मणझूला थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और व्यापारी व यात्रियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। करीब एक घंटे तक यात्रियों और व्यापारी में थाने में बहस हुई। उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें